मऊ :
नाबालिग को छेड़ा,चौराहे पर मिले UP के यमराज,शोहदा हुआ लंगड़ा।।
●नाबालिग को उठाने वाला,खुद चलने लायक नही रहा।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की खुली चेतावनी के बावजूद शोहदे मानने के लिए तैयार नही है और परिणाम खुद चलने लायक रहते । इसकी बानगी मंगलवार की रात मे थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने मुठभेड़ मे एक शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण,और छेड़छाड़ के आरोपी के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के कंधे पर अस्पताल पहुचा।
गिरफ्तार युवक पर स्थानीय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अपरहण कर छेड़छाड़ के आरोप का मामला दर्ज है। जिसमें फरार चल रहा था और पुलिस तलाश कर रही थी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना हलधरपुर में दर्ज मामले मे फरार चल रहे छेड़छाड़ और अपहरण के आरोपी की पुलिस टीम तलाश मे जुटी रही इसी दौरान आरोपी की जानकारी होने पर पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर पकड़ना चाहा तो आरोपी शोहदे ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया जबाबी कार्रवाई मे आरोपी घायल हो जिसे पुलिस ने सतर्कता पूर्वक पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद देशी अबैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गिरफ्तारी 01 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 109 बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट, व गिरफ्तारी सम्बन्धित मु.अ.स. 106/26 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना हलधरपुर मऊ दर्ज है।
●क्षेत्राधिकारी मधुबन ने बताया कि थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबीर खास कि सूचना पर मडैली बढनपुरा गांव के रास्ते से मोटरसाइकिल से वांछित अभियुक्त दानिश उर्फ छोटू पुत्र अल्ताफ निवासी मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर जनपद मऊ जाने वाला है, जिसके द्वारा एक नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना कारित किया गया है तथा इस संबंध में थाना हलधरपुर पर मु0अ0सं0 106/26 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है ।, मुखबीर खास की इस सूचना पर पुलिस द्वारा मडैली बढनपुरा गेट से बसारिकपुर की तरफ लगभग 500 मीटर दूरी पर रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जबाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायर किया गया जिसमें अभियुक्त दानिश पुत्र अल्ताफ निवासी मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर जनपद मऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से पास 01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर,01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा बिना नं0 की मोटर साइकिल बरामद हुआ । मुठभेड़ मे घायल अभियुक्त को उसके द्वारा किये गये कृत्य अंतर्गत धारा 109 बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 106/26 धारा 87/137(2), बीएनएस के अन्तर्गत समय करीब 02:30 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी जोगापुर रतनपुरा भेजा गया । चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु उसे जिला चिकित्सालय मऊ रेफर किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियोग का विवरण–
1. मु0अ0सं0 106/2026 धारा 87, 137(3) बीएनएस थाना हलधरपुर जनपद मऊ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः–
1. दानिश उर्फ छोटू पुत्र अल्ताफ निवासी मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर, जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष
अभियुक्त की गिरफ्तारी का समय व स्थान
आज 02 जून को समय 02.30 बजे मडैली बढनपुरा गेट से बसारिकपुर की तरफ लगभग 500 मीटर थाना क्षेत्र हलधरपुर जनपद मऊ।
●क्षेत्राधिकारी मधुबन के द्वारा दी गई ई-बाईट।
