मंगलवार, 2 जून 2026

मऊ :तबादला होने पर कोतवाल को दी गई बिदाई।||Mau:The police chief was given a farewell upon his transfer.||

शेयर करें:
मऊ :
तबादला होने पर कोतवाल को दी गई बिदाई।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक  :  मऊ जनपद के  कोतवाली कोतवाल अनिल सिंह का गाजीपुर तबादला होने के बाद कोतवाली प्रांगण में सोमवार  की देर शाम को उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में दर्जनों नगर क्षेत्र वासी एवं पुलिसकर्मी , पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से अनिल सिंह को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। विदाई समारोह के दौरान कोतवाल  अनिल सिंह ने नम आंखों से उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सिलसिला है। आज यहां हैं तो कल कहीं और होंगे। अच्छे कार्य करने के लिए लोगों की प्रशंसा का पात्र होना गौरव की बात है। अपने कार्यकाल में जो काम किया वह लोगों के बीच है। सहयोग देने के लिए सभी का उन्होंने आभार प्रकट किया विदाई समारोह सभी की आंखें नम रही कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी व पत्रकार , पुलिसकर्मी मौजूद रहे