मऊ :
शिशम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव,मचा हड़कंप, जुटी भीड़।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव स्थित रेलवे लाईन के किनारे पेड़ पर लगभग 50 वर्षीय अधेड़ का शव गमछे के सहारे लटका मिला। मौके पर सीओ घोसी जितेन्द्र कुमार सिंह व अदरी चौकी प्रभारी पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन शव कि पहचान नहीं हो सकी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर बसगितिया ग्राम सभा के रेलवे लाइन के पास सोमवार की शाम लगभग 4 बजे लोगों ने एक 45-50 वर्षीय आदमी का शव महुआर निवासी छोटेलाल के खेत में शिशम के पेड़ पर गले में गमछा लगाए देखे तो अवाक रह गए। धीरे-धीरे यह खबर आग की तरह फैल गई।इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे सीओ घोसी जितेन्द्र कुमार सिंह व अदरी चौकी प्रभारी राजकमल ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया पर शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची फारेसिग टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेजवाया।
इस सन्दर्भ में सीओ घोसी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद घटना ही घटना की सही जानकारी हो पाएंगी।
