मंगलवार, 2 जून 2026

मऊ : डकैती की योजना बनाते समय पांच अभियुक्तगण को पुलिस किया गिरफ्तार।|Mau: Police arrested five accused while planning a robbery.||

शेयर करें:
मऊ : 
डकैती की योजना बनाते  समय पांच  अभियुक्तगण को पुलिस किया गिरफ्तार।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के पुलिस स्टेशन घोसी पुलिस ने डकैती की योजना बनाने वाले आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा एवं कारतूस बरामद किया है गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की है।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम के, अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में 01 जून को थाना घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 218/2026 धारा 310(4), 310(5) बी.एन.एस. तथा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1. आशू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी बडागांव डढवापार थाना घोसी जनपद मऊ, 2. दानिश उर्फ दाना पुत्र जैनुद्दीन उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मेउडी थाना हलधरपुर जनपद मऊ, 3. अंकित पाल पुत्र गोरखनाथ पाल उम्र करीब 20 वर्ष निवासी कोहडा भावर थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर, 4. इन्द्रजीत यादव पुत्र रविन्द्र उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्वाली बसन्त भटवली थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर, 5. शुभम यादव पुत्र रामचन्दर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी खाले का पूरा बोझी थाना घोसी जनपद मऊ को असना नहर पुलिया के पास से डकैती की योजना बनाते पांच नफर अभियुक्तगण  के कब्जे से एक अदद अवैध पिस्टल 32 बोर मय एक अदद अवैध जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर आदि चोरी करने के उपकरण व बिना कागजात के दो मोटरसायकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया तथा चालान मा0 न्यायालय किया गया