मंगलवार, 2 जून 2026

मऊ : इंदारा स्टेशन के पास ई रेक्सा चालक ने रेल फाटक को उड़ाया, मरम्मत करती टीम।Mau: An e-rickshaw driver blew up a railway gate near Indara station; repair crews are working.||

शेयर करें:
मऊ  : 
इंदारा स्टेशन के पास ई रेक्सा चालक ने रेल फाटक को उड़ाया, मरम्मत करती टीम।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग इंदारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक 4सी स्पेशल में सोमवार की सुबह 10:35 बजे ई रेक्सा ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। इसके बाद गेट मैन राहुल त्रिपाठी ने चालक सहित गाड़ी को रोकर आरपीएफ को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर ई रेक्सा व चालक को कब्जे में ले लिया।
विस्तार : 
कोपागंज थाना क्षेत्र इंदारा निवासी बेचू प्रसाद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय इंद्रदेव गुप्ता  ने इंदारा रेलवे मार्ग पर सोमवार को गेटमैन ने गेट बंद कर रहा था। इसी बीच अदरी की तरफ से आ रहे ई रेक्सा चालक ने फाटक बंद होने से ई रेक्सा को निकालने का प्रयास किया। जिस समय वह फाटक पर पहुंचा तो ई रेक्सा से फाटक की टक्कर हो गई। 4सी स्पेशल फाटक के बंद होने पर ई रेक्सा निकलने की कोशिश की लेकिन जाते जाते रेल फाटक बंद हो गया और ई रेक्सा फाटक से टकरा गया। इसके चलते फाटक टूट गया। जिसमें फाटक पर जाम लग गया। आनन फानन में मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुँच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर लगाकर पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद 3:30 घंटे बाद 1 बजे गेट बनाया गया। गेट मैन की सूचना पर एसआई रामनयन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने ई रेक्सा को चालक सहित कब्जे में ले लिया। ई रेक्सा पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई किया गया। राहगीरों ने आक्रोश जताया कि गेटमैन की लापरवाही से आये दिन गेट में टक्कर हो जाता है। लोगों ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।