लखनऊ :
लखनऊ के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढाया प्रदेश का मान।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर।
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के रहने वाले ऋषिकांत चौरसिया ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार और क्षेत्र, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही ऋषिकांत के मोहनलालगंज के म ऊ गांव स्थित घर बंधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर उनकी इस उपलब्धि का स्वागत किया।
ऋषिकांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
पिता सहदेव चौरसिया ने बेटे को फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाई और कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी ऋषिकांत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ऋषिकांत की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
