लखनऊ :
बदमाशों ने फोटोग्राफर को बुलाकर की लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : थाना इटौंजा क्षेत्र मे शातिरों ने फोटोग्राफी,वीडियोग्राफी के बहाने बुलाकर
फोटोग्राफर को मारपीट कर कैमरा पैसा लूटकर फरार हो गया। पीडित ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश मे जुट गई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना माल क्षेत्र रानी खेड़ा गॉव निवासी अशोक यादव स्टूडियो चलाते है समारोह मे फोटोग्राफर का भी काम करते है इन्होंने थाना इटौंजा में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जन्मदिन समारोह (बर्थडे पार्टी) की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने के लिए संपर्क कर दिनांक 01.06.2026 को रात्रि लगभग 08:30 बजे नीलांश वाटर पार्क रोड के निकट बुलाया गया था। उक्त स्थान पर पहुंचने पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी कार को रोक लिया गया तथा भयभीत करते हुए उसके पास मौजूद *फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी उपकरण ले गए। सामान में लगभग छह कैमरे, सात लेन्स, दो गेम्बल (Gimbal) एवं एक मोबाइल फोन शामिल हैं। घटना को अंजाम देने के उपरांत सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटौंजा पर मु0अ0सं0-78/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत* किया गया है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार गुप्ता द्वारा की जा रही है।
अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन* कर दिया गया है। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है तथा अन्य तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास* किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
