मऊ :
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों के ठहराव मे लायी गतिशीलता,4 किया स्थानांतरण।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : कहावत है कि ठहरा हुआ पानी गंदा हो जाता है इस लिए मऊ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए समीक्षा कर रातों रात थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। बीती रात जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
नई तैनाती:
● राकेश रोहन सिंह: रामपुर थानाध्यक्ष से हटाकर कोपागंज थाना प्रभारी बनाए गए
●रविन्द्र नाथ राय: कोपागंज थाना प्रभारी से हटाकर घोसी कोतवाली का प्रभार दिया गया।
●प्रमेन्द्र कुमार सिंह: घोसी कोतवाल से हटाकर मऊ सदर कोतवाली का कोतवाल बनाया गया
●सुनील सरोज: खिरीबाग चौकी प्रभारी से हटाकर रामपुर थाना प्रभारी बनाए गए
