सोमवार, 15 जून 2026

आजमगढ़ पुलिस को मिली नई ताकत: उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह बने निरीक्षक, SSP ने लगाए स्टार

शेयर करें:
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संजय कुमार सिंह के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पदोन्नति उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरीक्षक संजय कुमार सिंह भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली से विभाग एवं जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनपद आजमगढ़ पुलिस परिवार ने निरीक्षक संजय कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दी हैं।