शुक्रवार, 19 जून 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में लोहे का गिरा गेट,चपेट मे आयी मासूम की दबकर हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।।||Lucknow: An iron gate collapsed in the PGI area, crushing an innocent child to death, causing chaos in the house.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में लोहे का गिरा गेट,चपेट मे आयी मासूम की दबकर हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र मोहिद्दीनपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक घर का गेट अचानक टूटकर गिर गया पास मे मे खेल रही मासूम बची चपेट मे आ गई और तड़पकर दम तोड़ दिया।
उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह थाना पीजीआई  क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी सूरज कुमार पत्नी सीमा, 2 बेटियों 4 साल की सृष्टि और 3 साल की अन्वी के साथ रहते हैं। इनके घर के लोहे का गेट अचानक उखड़कर गिर गया। गेट के पास खेल रही उनकी 3 साल की मासूम बेटी अन्वी उसके चपेट मे आकर नीचे दब गई और उसकी चीख सुनकर सूरज और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे आनन फानन में गेट हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से घर मे कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजन की माने करीब 8 साल पहले सूरज ने नया मकान बनवाया था। उस समय एक कुंतल से अधिक वजन का लोहे का गेट लगवाया था। वही गेट कुंडा सहित उखड़कर गिर गया।  घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था।