लखनऊ :
घर मे घुसकर लाखों जेवरात चोरी करने वाले शातिर युवक गिरफ्तार, चार लाख के सोने चांदी के आभूषण बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां गांव में बेखौफ चोरो ने घर में घुसकर लाखों का जेवरात चोरी करने वाले शातिर युवकों पुलिस ने घटना के 24 घंटे में गिरफ्तार खुलासा किया।
•गिरफ्तार शातिर चोरो के पास से चोरी गये लगभग 90 प्रतिशत आभूषण बरामद किया।
• देवा शरीफ गये परिवार के सूने मकान को बनाया था निशाना।
• सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने खोला चोरी का राज।
• चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़े।
विस्तार :
डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि बीते दिनांक 17 जून को श्रीमती रफीकुन निशा पत्नी शमीम निवासी ग्राम निगोहाँ, जनपद लखनऊ द्वारा थाना निगोहाँ पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह अपने परिवार के साथ दिनांक 13.06.2026 को देवा शरीफ, जनपद बाराबंकी दर्शन हेतु गयी थीं। घर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा हुआ है तथा उसमें रखे पीली धातु एवं सफेद धातु के आभूषण चोरी हो गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निगोहाँ पर मु0अ0सं0-67/2026 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल की बरामदगी हेतु प्रभावी प्रयास प्रारम्भ किये गये।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। अथक परिश्रम एवं सटीक सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 18.06.2026 को महुवारी बाग, निगोहाँ-अहिनवार मार्ग से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी किये गये लगभग 90 प्रतिशत पीली धातु एवं सफेद धातु के आभूषण बरामद किये गये। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण।
गिरफ्तार अभियुक्त फरीद ने पूछताछ में बताया कि उसे जानकारी थी कि उसके मोहल्ले में रहने वाले शमीम अपने परिवार सहित दिनांक 13.06.2026 को देवा शरीफ दर्शन हेतु गये हुए हैं तथा उनका घर खाली है। इसी जानकारी का लाभ उठाकर उसने अपने साथी शानू के साथ चोरी की योजना बनाई।
योजनानुसार दोनों अभियुक्त दिनांक 13.06.2026 को दोपहर के समय शमीम के घर पहुंचे। मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण दोनों पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर गये तथा कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पीली धातु एवं सफेद धातु के आभूषण चोरी कर लिये।
चोरी के बाद दोनों अभियुक्तों ने उक्त सामान को महुवारी बाग स्थित एक खंडहर में छिपाकर रख दिया था। बाद में उक्त सामान को बेचने की योजना बनाकर ले जा रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. फरीद पुत्र स्व0 लतीफ निवासी ग्राम निगोहाँ थाना निगोहाँ जनपद लखनऊ, उम्र 20 वर्ष।
2. शानू पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम निगोहाँ थाना निगोहाँ जनपद लखनऊ, उम्र 21 वर्ष।
गिरफ्तार युवक के कब्जे/निशानदेही पर चोरी किये गये लगभग 90 प्रतिशत पीली धातु एवं सफेद धातु के आभूषण बरामद किये गये, जिनमें—
• एक अदद हार (पीली धातु)
• एक जोड़ी झुमकी (पीली धातु)
• एक अदद अंगूठी (पीली धातु)
• एक अदद नाक कील (पीली धातु)
• एक अदद मांग टीका (पीली धातु)
• एक अदद हाय (पीली धातु)
• तीन जोड़ी बड़ी पायल (सफेद धातु)
• एक अदद छोटी पायल (सफेद धातु)
• एक जोड़ी हथफूल (सफेद धातु)
• दो जोड़ी बिछिया (सफेद धातु) बरामद किया।
थाना निगोहाँ पुलिस द्वारा त्वरित, प्रभावी एवं पेशेवर कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया तथा चोरी गये लगभग 90 प्रतिशत पीली धातु एवं सफेद धातु के आभूषण बरामद कर लिये गये। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी संदेश गया है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बल मिला है।
