मंगलवार, 9 जून 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र खेत में किसान का शव मिलने से मचा हड़कंप, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप।||Lucknow: The discovery of a farmer's body in a field in the PGI area caused a stir, with allegations of murder stemming from a land dispute.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र खेत में किसान का शव मिलने से मचा हड़कंप, जमीनी विवाद में हत्या का आरोप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत खेत मे किसान का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुटी हुई है वहीं मृतक किसान की पत्नी ने जमीन विवाद में कुछ लोगों पर नामजद हत्या का आरोप लगाया है। मृतक बीते सोमवार की शाम से घर से लापता था। मंगलवार सुबह खेत मे शव पड़ा मिला। मृतक किसान जमीनी विवाद में जेल गया हुआ था जो हाल ही में जमानत पर छूटकर बाहर आया हुआ था।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब दस बजे थाना पीजीआई इलाके के कल्ली पश्चिम गॉव निवासी किसान देशराज (45 वर्ष) का शव खेत मे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की छानबीन शुरु कर दी। वहीं मौत की खबर से मृतक परिजन थाने पहुचकर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग करने लगे।
●मृतक किसान 14 घण्टे से था लापता परिजन कर रहे थे तलाश।
मृतक किसान देशराज की पत्नी सीमा ने बताया ने बीते सोमवार की शाम मृतक देशराज(पति) घर से समान लेने के लिए निकले थे जो देर रात लौटकर वापस नही आए जिनकी तलाश की जा रही थी मंगलवार सुबह खेत के झाडियों मे शव मिला।
मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि मेरे पति देशराज को कुछ दबंग लोग शराब पिलाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा लिया 
पैसे मांगने पर जान से मारने धमकी देते रहे और पति को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवा दिया था। किसी तरह उनकी जमानत करवाई थी। हमेशा आशंका है कि विपक्षी रमापति तिवारी,देवा शुक्ला, सीमा सिंह, फहाद अपने साथियों के साथ षड्यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया।  पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में मजदूर का शव  मिलने की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया और शव के पास में इंजेक्शन पड़े थे। उसकी गाड़ी भी खड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी के तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। 
मृतक धोखाधड़ी मामले मे गया हुआ था जेल।
●बताते चले कि - थाना पीजीआई थाने में विपक्षी सीमा सिंह ने 11 नवंबर 2025 को एक मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2023 में ग्राम काली पश्चिम, सरोजनीनगर में एक प्लॉट खरीदा था। कुछ लोगों ने जमीन की चौहद्दी बदलकर और कूटरचना करके उसी प्लॉट को दूसरे व्यक्ति को फर्जी तरीके से बेच दिया। जिसमे मृतक किसान देशराज, समेत अन्य ने आरोपियों ने धोखाधड़ी कर उनकी खरीदी हुई जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इस मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने देशराज और इनकी भाभी उर्मिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक देशराज अभी हाल ही मे जमानत पर छुटकर बाहर आया हुआ था।