रविवार, 14 जून 2026

लखनऊ : PGI मे बाइक चोरी के FIR लिखाने मे पीडित के छूटे पसीने।।||Lucknow: The victim had a tough time filing an FIR for bike theft at PGI.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI मे बाइक चोरी के FIR लिखाने मे पीडित के छूटे पसीने।।
पुलिस ने थाने-चौकी की परिक्रमा कराने के बाद,दर्ज की केस।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र स्थित ट्रामा सेंटर से बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस ने दो दिन तक थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगवाती रही। मामला सोशल मीडिया पर किरकिरी होने पर पुलिस ने शनिवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया
पीडित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की और आस-पास के सीसीटीवी कैमारों की फुटेज तलाशने में लगा दिया।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार अमित यादव
सेक्टर 7A प्रधानमंत्री आवास योजना वृन्दावन पीजीआई मे रहते है इनके अनुसार बीते 11 जेन को एपेक्स ट्रामा सेंटर पीजीआई मे बहन खाना देने बाइक यू पी 44 y 1132 से गए हुए थे और वही बाइक पार्क किया था। परिसर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय उसे खुद सीसीटीवी फुटेज जुटाने के लिए कहा गया। इससे परेशान पीड़ित लगातार पुलिस अधिकारियों और थाने का चक्कर लगाता रहा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के बाद पीड़ितों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकना पड़ता है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर पीडित की तहरीर पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।