रविवार, 14 जून 2026

लखनऊ : फांसी लगा रहे व्यक्ति की जान बचाने वाले,पुलिस कर्मी हुए सम्मानित।||Lucknow:Police personnel who saved the life of a man attempting suicide by hanging have been honored.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
फांसी लगा रहे व्यक्ति की जान बचाने वाले,पुलिस कर्मी हुए सम्मानित।
पुलिस महानिदेशक यूपी 112 द्वारा पीआरवी कर्मियों को सम्मानित किया गया।
दो टूक :  उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 112 ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई है। जनपद अमेठी में पीआरवी 5344 पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया ।
विस्तार :
बताते चले कि--दिनांक 12.06.2026 को दोपहर 13:36 बजे यूपी 112 को जनपद अमेठी के थाना जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम सरेसर में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। ईवेंट प्राप्त होते ही पीआरवी 5344 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची ।
पीआरवी कर्मियों ने पाया कि एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है और वह दरवाजा नहीं खोल रहा है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीआरवी कर्मियों ने बिना समय गँवाए पड़ोसी की छत से घर के अंदर प्रवेश किया। पाया कि वह व्यक्ति गमछे का फंदा बनाकर फांसी पर लटक चुका है। पीआरवी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल गमछा काटा और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे वह व्यक्ति जीवित बच गया। 
सम्मान एवं पुरस्कार
पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा उक्त पीआरवी कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरवी 5344 के कर्मी:
• कमाण्डर: हरिओम उपाध्याय
• सब कमाण्डर: प्रमिला तिवारी एवं कौशिक सिंह
• पायलट: पवन कुमार सरोज
यूपी 112 की उपलब्धियां एवं महानिदेशक का संदेश:
यूपी 112 के पीआरवी कर्मियों ने समय-समय पर संकटग्रस्त नागरिकों को भिन्न-भिन्न प्रकार से सहायता पहुंचाई है। 
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, यूपी 112, श्री विनोद कुमार सिंह ने पीआरवी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए अपना संदेश दिया:
"पीआरवी निरंतर अच्छा कार्य कर रही है।
अपने कर्तव्य निर्वहन से निरंतर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ा रही है। पीआरवी कर्मियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है।"घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत परिवार की पहचान उजागर नही की जा रही है I कृपया रिपोर्टिंग में आप भी यह ध्यान रखेI