मऊ :
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बने मऊ जिले के प्रभारी मंत्री।
दो टूक : उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद मऊ के लिए नई प्रभारी मंत्री की नियुक्ति करते हुए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को मऊ जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार के इस निर्णय के बाद जनपद के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी अब उनके नेतृत्व में होगी।
विस्तार :
भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दयाशंकर सिंह को मऊ का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिले के प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जनपद मऊ बगल के जिले बलिया के रहने वाले भी हैं
प्रभारी मंत्री के रूप में वह समय-समय पर जिले का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे।
