बुधवार, 3 जून 2026

लखनऊ : रिस्ते में मामा ने भांजे का गाला घोंटकर की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार,मौसी पर रखता था गलत नजर।||Lucknow: A maternal uncle strangled his nephew to death; he was arrested by the police for having an evil eye on his aunt.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रिस्ते में मामा ने भांजे का गाला घोंटकर की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार,मौसी पर रखता था गलत नजर।
दो टूक : लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्र के अकबरपुर गांव के खेत में आइसक्रीम पार्लर संचालक सचिन सिंह (22) साल इंद्रपुरी कॉलोनी, मड़ियांव का रहने वाले का बीते मंगलवार को शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन करते हुए रिस्ते मे मामा लगने वाले ब्रेजेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि मृतक बहन पर बुरी नजर रखता था इस लिए शराब के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल प्लास्टिक स्ट्रेप बरामद किया।
विस्तार :
DCP उत्तरी ने जानकारी देते हुए बताया कि  राम शंकर सिंह पुत्र स्व. नकछेद सिंह निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी, थाना मड़ियांव, लखनऊ द्वारा थाना इटौंजा पर बीते मंगलवार को तहरीर देते हुए बताया गया कि उनके पुत्र सचिन सिंह (उम्र लगभग 22 वर्ष) को ब्रजेश सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना इटौंजा लखनऊ ने घर से बुलाकर अपने साथ ले जाया गया तथा उसकी हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटौंजा पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारम्भ की गई।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी बृजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को महोना नहर पुलिया के पास से पुलिस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
 पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक सचिन सिंह रिश्ते में भांजा लगता था तथा दोनों के मध्य पारिवारिक संबंध होने के कारण एक-दूसरे के घर आना-जाना था मृतक सचिन आरोपी की बहन के प्रति गलत नीयत रखता था, जिसको लेकर उसे कई बार समझाया गया था, किन्तु उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया इसी बात से क्षुब्ध होकर दिनांक 01.06.2026 को मृतक सचिन को बहाने से अपने साथ गांव अकबरपुर बुलाया और शराब पिलाई तथा जब वह नशे की हालत में हो गया तो गांव स्थित बोरिंग के पास पड़ी प्लास्टिक की स्ट्रेप (पट्टी) से उसका गला कसकर हत्या कर शव को पास स्थित केले के खेत में फेंक दिया था। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद प्लास्टिक स्ट्रेप (आलाकत्ल) बरामद की गई है नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।