लखनऊ :
चाकू की नोक पर बाइक सवार से लूट करने वाले शातिर दो लुटेरों को पुलिस ने किया,लूट का माल बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली काकोरी क्षेत्रांतर्गत नहर पटरी पर हुई लूट की घटना का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की घटना मे प्रयुक्त 01 अदद चार पहिया अल्टो कार संख्या- UP32 CX 2440 व 01 अदद पर्स व 220/- रुपये नगद व लूटे गये मोबाईल का बैक कवर व 01 अदद मोटरसाइकिल की चाभी बरामद किया। गिरफ्तार लुटेरों पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार कोतवाली मलिहाबाद क्षेत्रांतर्गत दरियापुर निवासी मूलचन्द्र ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम खानपुरमऊ थाना काकोरी क्षेत्र की नहर पटरी पर समय करीब 20:30 बजे एक अल्टो कार संख्या यूपी-32-सीएक्स-2440 में सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी कार लगाकर उन्हें रोक लिया तथा चाकू से भयभीत कर उनका मोबाइल फोन, पर्स, नगद रुपये, आवश्यक कागजात एवं मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना वादी द्वारा दिनाँक 01.06.2026 को थाना काकोरी पर दी गयी। उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 01.06.2026 को थाना काकोरी पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 309(4)/351(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना काकोरी से तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमें लगातार सुरागरसी एवं पतारसी में लगी हुई थीं। इसी क्रम में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना में प्रयुक्त वाहन से संबंधित अभियुक्त ग्राम गोहरामऊ से भलिया चौराहा होते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते जनपद से बाहर भागने की फिराक में हैं।
प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा हिकमत अमली से ग्राम भलिया की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या यूपी-32-सीएक्स-2440 को रोक लिया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में प्रथम व्यक्ति ने अपना नाम अनीस पुत्र सर्वेश रावत निवासी गोहरामऊ थाना काकोरी जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 20 वर्ष बताया। उसकी तलाशी से 01 अदद मोबाइल फोन का ग्रे रंग का बैक कवर एवं 01 अदद मोटरसाइकिल की चाबी बरामद हुई।
द्वितीय व्यक्ति ने अपना नाम रवि पुत्र मुनेश्वर रैदास निवासी ग्राम करझन थाना काकोरी जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया। उसकी तलाशी से 01 अदद पर्स तथा 220 रुपये नगद बरामद हुए।
अभियुक्तगण को दिनांक 03.06.2026 को समय करीब 02:55 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। साथ ही अभियुक्तों द्वारा थाना मलिहाबाद क्षेत्र में एक नकबजनी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है।
घटना में शामिल शेष दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अन्य बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
1. अनीस पुत्र सर्वेश रावत निवासी गोहरामऊ थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष
2. रवि पुत्र मुनेश्वर रैदास निवासी ग्राम करझन थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-लूट की घटना मे प्रयुक्त 01 अदद वाहन संख्या- UP32 CX 2440 ,01 अदद पर्स व 220/- रुपये नगद ,लूटे गये मोबाईल का बैक कवर , 01 अदद मोटरसाइकिल की चाभी
अनावरित अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0 189/2026 धारा -309(4)/351(3)/317(2) बीएनएस- थाना काकोरी जनपद लखनऊ
2. मु0अ0सं0- 99/2026 धारा- 305/331(4)/317(2) बीएनएस- थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ।
