बुधवार, 3 जून 2026

मऊ :बीएड की परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा।Mau:A fake candidate taking the B.Ed. exam was arrested. He was taking the exam in place of another candidate.||

शेयर करें:
मऊ :
बीएड की परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र डीसीएसके खण्डेलवाल स्ना0 महाविद्यालय मऊनाथ भंजन में बी.एड द्वितीय सेमेस्टर के पंचम प्रश्नपत्र की परीक्षा में मूल परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा फर्जी छात्र सत्यापन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक मऊ,  कमलेश बहादुर द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में परीक्षा नकल माफियाओं/ अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह व कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा  01 जून को डीसीएसके खण्डेलवाल स्ना0 महाविद्यालय मऊनाथ भंजन में बी.एड द्वितीय सेमेस्टर के पंचम प्रश्नपत्र की परीक्षा में मूल परीक्षार्थी के स्थान पर उसके प्रवेश पत्र की फोटो को खुरचकर परीक्षा देने वाले वांछित अभियुक्त आनन्द साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी निवासी मर्यादपुर थाना रामपुर जनपद मऊ उम्र लगभग 25 वर्ष को आज  03 जून को हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त आनन्द साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. आनन्द साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी निवासी मर्यादपुर थाना रामपुर जनपद मऊ उम्र लगभग 25 वर्ष 

*पंजीकृत अभियोंग-*
1. मु0अ0सं0 161/2026 धारा 61(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340/352/351(2) बीएनएस 9/11 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम 2024 थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ