बलिया :
CHC सीयर के डॉ०सत्येंद्र कुमार वर्मा
अशोका अवार्ड" से हुए सम्मानित।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : दिल्ली में आयोजित आइकॉनिक पीस अवार्ड समारोह में स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बलिया के बेल्थरा रोड़ सीयर सीएचसी के डाक्टर सत्येंद्र कुमार वर्मा "अशोका अवार्ड" से सम्मानित किए गए।
विस्तार :
बलिया जनपद के बिल्थरा रोड सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तैनात चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार वर्मा को नई दिल्ली में आयोजित भव्य आइकॉनिक पीस अवार्ड समारोह में स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "अशोका अवार्ड" से सम्मानित किया गया।देश-विदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उनके सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. वर्मा ने इसे अपने परिवार, सहयोगियों एवं क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।डॉ. सत्येंद्र कुमार वर्मा को विशेष सम्मान मिलने पर बेल्थरारोड क्षेत्र के लोगों,शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
