गुरुवार, 25 जून 2026

मऊ :अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त,दो अवैध अस्पतालों को सीज किया गया।||Mau:The Health Department is cracking down on illegal hospitals; two illegal hospitals have been seized.||

शेयर करें:
मऊ :
अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त,दो अवैध अस्पतालों को सीज किया गया।
सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही तैय हो और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, - --
दो टूक  : मऊ जनपद  के कोपागंज में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो अस्पतालों को सीज कर दिया गया जबकि कि एक अवैध अस्पताल में डिलेवरी के लिए आई महिला को सीएचसी भेज दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश दिए सीएचसी प्रभारी डाक्टर इरशाद अहमद के नेतृत्व में की गई अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर यह कारवाई की गई। वहीं दो अन्य अस्पतालों की जांच की गई । जांच करने दौरान नगर क्षेत्र में एक चर्चित हास्पिटल की भी जांच की गई। हालांकि कि डाक्टर के छुट्टी रहने पर अस्पताल की जांच नहीं की गई। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि डाक्टर के आने के बाद अस्पताल की जाएगी। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों और सरकारी अस्पताल के आसपास अवैध रूप से चल रहे महिलाओं के प्रसव कराएं जाने की लगातार आ रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हुआ है। उधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से चल रहे महिलाओं के प्रसव के नाम पर अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की सुचना मिलते ही लोगों ने सराहना किया है।  कहा कि यह अवैध धंधा तेजी से चल रहा है। कहा कि महिलाओं के प्रसव कराएं जाने के नाम पर भोले भाले गरीबों को धन और स्वास्थ्य के खिलाफ न केवल खिलवाड़ कर रहे हैं बल्कि एक चर्चित हास्पिटल द्वारा नवजात शिशुओं को बेचने का भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे अस्पतालों की जांच कर सीज करने की कार्रवाई होने चाहिए।