गुरुवार, 25 जून 2026

लखनऊ : सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौत,मॉ का रो रोकर बुराहाल।।||Lucknow: A young man riding a bike died in a road accident, his mother was inconsolable.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार युवक की मौत,मॉ का रो रोकर बुराहाल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
बिजनौर क्षेत्र किसान पद पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार क्रेटा कार की ठोकर से एक बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ बिजनौर क्षेत्र के नटकुर निवासी बलदेव उर्फ शिवम (22) मजदूरी करता था। बलदेव बुधवार दोपहर करीब 11-30 बजे काकोरी के मौंदा स्थित अपने ननिहाल से किसान पथ होते हुए बाइक से अपने घर जा रहा था। वह सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा स्थित कानपुर रोड से कुछ दूर आगे पहुंचा था, तभी उसके गांव के पास किसान पथ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे बलदेव की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह आगे खड़ी डीसीएम में जा भिड़ा। इस हादसे में बलदेव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के पिता नंदन रावत की करीब साल भर पहले मौत हो चुकी है। मृतक की मोहनलालगंज के अयोध्या खेड़ा निवासी शालिनी के साथ 4 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके 1 वर्ष की बेटी कनक भी है। लेकिन पिछले दो वर्षों से मृतक बलदेव और शालिनी के बीच किसी बात को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। तब से शालिनी अपनी बेटी के साथ मायके में ही रह रही है। मृतक के परिवार में अब उसकी मां के अलावा एक भाई शुभम और एक बहन काजल है।हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर घटना की जांच मे जुटी हुई है।