गुरुवार, 25 जून 2026

लखनऊ : करन्ट के चपेट में आने से तीन भैसों की मौत,पशुपालक ने मुआवजा की मांग।||Lucknow: Three buffaloes died after being electrocuted; cattle owners demanded compensation.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
करन्ट के चपेट में आने से तीन भैसों की मौत,पशुपालक ने मुआवजा की मांग।
दो टूक : लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र में बुधवार को पानी भरे नाले में नहा रही तीन भैंस विद्युत करंट की चपेट में आने से काल के मुंह में समा गई। आनन -फानन घटना की सूचना पुलिस और संबंधित पावर हाउस को दी गई। सूचना के बाद विद्युत लाइन की सप्लाई काटवाने के साथ पुलिस ने मृत तीन भैंसों को पानी से बाहर निकलवा ने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सकों की टीम उनका पोस्टमार्टम कर रही है। 
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत औरंगाबाद जागीर स्थित रॉयल सिटी निवासी मोहम्मद नदीम बुधवार दोपहर करीब 11 बजे घर से कुछ दूर अपनी भैंस चराने गए थे। तभी वहां पानी भरे नाले में तीन भैंस नहाने के लिए उतर गई। बताते हैं कि इसी दौरान नाले के बगल रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और वह धमाके के साथ फट गया। जिससे विद्युत लाइन का एक तार टूटकर नाले में गिर गया। इससे पूरे नाले के पानी में विद्युत करंट दौड़ गया और नाले में नहा रही तीनों भैसों की विद्युत विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बाद में आनन-फानन डायल 112 और शारदा नगर पावर हाउस को घटना की सूचना दी गई। तब वहां पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से तीनों मृत भैंसों को बाहर निकलवाया और इसकी सूचना पशु चिकित्सकों को दी गई। साथ ही पावर हाउस के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे। वही पीड़ित भैंस मालिक मोहम्मद नदीम ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने तीनों भैंसों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से तीनों मृत भैंसों को नाले से बाहर निकलवाया।

●पुलिस ने जेसीबी से भैसो को पानी से निकालते हुए।