सोमवार, 29 जून 2026

मऊ :महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा ने राम मंदिर में चोरी मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।||Mau:Mahamandaleshwar Golden Baba demanded strict action against the culprits in the Ram Temple theft case.||

शेयर करें:
मऊ :
महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा ने राम मंदिर में चोरी मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।
।।देवेन्द्र कुशवाह।।
दो टूक : मऊ जनपल के भीटी क्षेत्र में रविवार को महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा का दौरा हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी एवं हिन्दू जागरण समिति के अध्यक्ष सुजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए गोल्डन बाबा ने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को जघन्य अपराध बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, उनसे चोरी की गई संपत्ति की रिकवरी कराई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर भी चलाया जाए। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
गोल्डन बाबा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से वे पूरे प्रदेश में यात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनके सिर पर विशेष मुकुट तथा वस्त्रों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र और ऊपर "प्रधानमंत्री" लिखा हुआ दिखाई दिया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। गोल्डन बाबा के आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।