इटावा :
भटपुरा बिहारी में गूंजी श्रीकृष्ण लीला, ढोला सम्राट दीप्ती शास्त्री की कथा में झूमे भक्त, शिवपाल यादव भी हुए शामिल।
दो टूक : इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र ग्राम भटपुरा बिहारी में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह में भक्ति की बयार बही। कथा के दौरान 'ढोला सम्राट' की उपाधि से प्रसिद्ध कथावाचक दीप्ती शास्त्री ने ढोलक की मनमोहक थापों के बीच श्रीकृष्ण लीला और कंस वध का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।कथा पंडाल में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही दीप्ती शास्त्री ने अपनी ओजस्वी वाणी और ढोला शैली में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कंस वध का वर्णन शुरू किया, पूरा पंडाल 'जय श्री कृष्ण' और 'कंस वध की जय' के जयकारों से गूंज उठा। भक्त कथा रस में डूबकर नाचने-गाने लगे।सपा महासचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव भी कथा श्रवण के लिए पहुंचे। आयोजन समिति के अजय यादव, सत्यवीर, लज्जाराम यादव और विशाल यादव ने फूल-मालाओं से विधायक का स्वागत-सत्कार किया। शिवपाल यादव ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया और कुछ देर कथा का रसपान किया।समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।
ग्राम भटपुरा में श्रीमद् भागवत कथा में शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते अजय यादव व अन्य
