मंगलवार, 23 जून 2026

मऊ :तीन दिन बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने मिडिया के सामने रखा अपना पक्ष।||Mau:After three days, the BJP District President presented his side to the media.||

शेयर करें:
मऊ :
तीन दिन बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने  मिडिया के सामने रखा अपना पक्ष।
दो टूक : मऊ रेलवे स्टेशन पर 19 जून को नई ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लगे नारों को लेकर  राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हुई नारेबाजी को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। इस पूरे विवाद पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी पर वीडियो एडिट कर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने स्पष्ट किया कि रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उनके खिलाफ कोई नारा नहीं लगाया गया था। उन्होंने दावा किया कि वहां "बाहरी भगाओ, मऊ बचाओ" के नारे लगाए गए थे।
मौर्य के अनुसार, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीडियो की आवाज से छेड़छाड़ कर उसे "कोईरी हटाओ/भगाओ" जैसा दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो को ध्यान से सुनने पर "बाहरी भगाओ, मऊ बचाओ" ही सुनाई देता है।
रामाश्रय मौर्य नका तर्क कि किसी भी राजनीतिक सभा में किसी विशेष बिरादरी के खिलाफ इस तरह का नारा लगाना संभव नहीं है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोईरी समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है।