मऊ :
तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराई,बड़ा हादसा टला।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। यह हादसा शमशाबाद-याकूबपुर मोड़ के पास पुल संख्या 4.3 की सर्विस रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से जा रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में वाहन को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, अन्यथा दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
