बुधवार, 24 जून 2026

मऊ :राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।||Mau:Congress protests against allegations of Ram Temple donation scam, submits memorandum to DM.||

शेयर करें:
मऊ :
राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ। राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए "चंदा चोर गद्दी छोड़" और "योगी-मोदी हाय-हाय" जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राम मंदिर जैसे आस्था के विषय से जुड़े चंदे के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हित और पारदर्शिता के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।