बुधवार, 17 जून 2026

मऊ :केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ।||Mau:A grand opening ceremony of a three-day exhibition based on the schemes of the Central and State governments.||

शेयर करें:
मऊ :
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन गाजीपुर तिराहे पर शुरू हो गया है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है।
प्रदर्शनी का संयुक्त उद्घाटन जिला , भाजपा जिलाध्यक्ष  रामाश्रय मौर्य और गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री  सुनील कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मीडिया से वार्ता करते हुए जनपद वासियों से भारी संख्या में यहाँ आकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।
आमजन अवश्य लें सरकारी योजनाओं का लाभ।
जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि गाजीपुर तिराहे पर यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।  भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि सरकार का प्रयास हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है, और यह प्रदर्शनी नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का एक बेहद प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की विकासपरक योजनाओं को बेहद आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।