मऊ :
सिपाही पर धोखाधड़ी कर रुपए ऐंठने का आरोप,FIR दर्ज,हुआ गिरफ्तार।।
आंनलाईन जुआ खेलने का है आदी।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी थाने में तैनात सिपाही गजेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। महिला की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले में पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्राधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार, गजेंद्र यादव इटावा जनपद का निवासी है और वर्ष 2018 बैच का सिपाही है। वह दिसंबर 2025 में हाथरस से स्थानांतरित होकर मऊ आया था। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण के समय वह पहले से निलंबित था। हालांकि बाद में मऊ में उसकी बहाली कर दी गई थी और उसे पुलिस लाइन से घोसी थाने में गार्ड ड्यूटी के लिए भेजा गया था।
पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
