लखनऊ :
गर्भवती होने पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर बीकेटी क्षेत्र जंगल मे फेका, मिला कंकाल।।
सीतापुर से लापता युवती का लखनऊ मे मिला कंकाल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली बीकेटी इलाके के जंगल मे सीतापुर जनपद से अपहरण युवती का कंकाल मिलने इलाके मे सनसनी पहुची गई। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया। वहीं दोनो जनपद की पुलिस आवश्यक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी युवक और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था गर्भवती होने पर हत्या कर शव जंगल मे फेका दिया था। आरोपी युवक पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार हुआ और सारा घटना क्रम पुलिस को बताया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार दिनांक 06.06.2026 को थाना संधाना, जनपद सीतापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 136/2026 धारा 87 बीएनएस से संबंधित अपहृता *मानसी पुत्री महेश, निवासी कस्बा एवं थाना संधाना, जनपद सीतापुर, उम्र लगभग 19 वर्ष की तलाश एवं विवेचना के क्रम में महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए हैं। उल्लेखनीय है कि अपहृता दिनांक 25.05.2026 को अपने घर से ग्राम कुचलयी स्थित महाविद्यालय जाने हेतु निकली थी, किन्तु वापस घर नहीं लौटी थी, जिसके संबंध में थाना संधाना पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विशाल पाल पुत्र भन्नू पाल निवासी ग्राम सरैया, थाना संधाना, जनपद सीतापुर से की गई पूछताछ के आधार पर थाना संधाना पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर थाना बीकेटी क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरई कला के निकट स्थित जंगल क्षेत्र में पहुंची। तलाशी के दौरान मौके से अपहृता द्वारा पहने गए कपड़े, एक चप्पल, कंकालनुमा खोपड़ी, कुछ अस्थियां एवं बाल आदि बरामद किए गए। मौके पर उपस्थित परिजनों द्वारा बरामद कपड़ों एवं अन्य अवशेषों की पहचान अपहृता मानसी के रूप में की गई।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्त एवं मृतका के मध्य प्रेम-प्रसंग था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के गर्भवती हो जाने के कारण अभियुक्त द्वारा उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नीयत से थाना बीकेटी क्षेत्र स्थित रिंग रोड के किनारे जंगल में फेंक दिया गया था। समय व्यतीत होने के कारण शव पूर्णतः क्षत-विक्षत होकर कंकाल के रूप में प्राप्त हुआ है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेन्सिक टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई जा रही है। बरामद अवशेषों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा, पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार संपादित की जा रही है। आवश्यकता अनुसार डीएनए परीक्षण एवं अन्य वैज्ञानिक परीक्षण भी कराए जाएंगे।
प्रकरण में आरोपी की निशानदेही पर महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए हैं तथा थाना संधाना, जनपद सीतापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
