शनिवार, 6 जून 2026

लखनऊ : मकान के नाम पर 74 लाख की ठगी करने वाले दो इनामिया जालसाज गिरफ्तार||Lucknow: Two fraudsters arrested for defrauding Rs 74 lakh in the name of a house.||

शेयर करें:
 लखनऊ : 
मकान के नाम पर 74 लाख की ठगी करने वाले दो इनामिया जालसाज गिरफ्तार
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना-पीजीआई पुलिस टीम ने वृन्दावन योजना में मकान बेचने के नाम पर लगभग ₹74 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 50-50 हजार रुपये के इनामिया दो जालसाजों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार के अनुसार पीडिता श्रीमती गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार सिंह निवासी बेहटा नथई सिंह, जनपद उन्नाव द्वारा थाना पीजीआई पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि सुनील कुमार शुक्ला, रवि सिंह, सर्वेश कुमार पाण्डेय, गौरव अवस्थी, विपिन कुमार शुक्ला, रीतू सिंह, कंचनलता उर्फ अंजना एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर वृन्दावन योजना में मकान बेचने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तथा झूठे आश्वासन देकर उनसे लगभग ₹73,99,911/- की धनराशि हड़प ली गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पीजीआई पर मु0अ0सं0-14/2025, धारा 316(2)/318(4)/338/336(3)/ 340(2)/351(3)/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त 04 अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है। वर्तमान में अभियोग की विवेचना थाना मोहनलालगंज, लखनऊ से प्रचलित है इसी क्रम में मुकदमे के नामजद आरोपी सुनील कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 माता प्रसाद शुक्ला निवासी पटेल नगर निलमथा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 46 वर्ष व विपिन कुमार शुक्ला पुत्र स्व0 पारस नाथ शुक्ला निवासी पटेल नगर निलमथा अटलपुरी गेट थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उम्र करीब 36 वर्ष को पुलिस टीम व सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक-05.06.2026 को किसान पथ की सर्विस लेन रायबरेली रोड से गिरफ्तार कर नियमानुसार  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ से यह तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कूट रचित दस्तावेजो का प्रयोग कर आपराधिक षड्यन्त्र कर धोखाधड़ी करते हुए रूपये हड़पे गये थे ।