गुरुवार, 25 जून 2026

मऊ: झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से महिला की मौत,परिजनों ने किया चक्का जाम।||Mau: A woman died after being treated by a quack doctor; relatives staged a road blockade.||

शेयर करें:
मऊ: 
झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से महिला की मौत,परिजनों ने किया चक्का जाम।
सीएमओ से जांच कराने का आश्वासन, पुलिस ने हटवाया जाम।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय चौकी अंतर्गत एक गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
स्थानीय डॉक्टरों पर इलाज का आरोप-
मृतका के परिजनों का आरोप है कि बीमार होने पर महिला ने गांव के ही डॉक्टर मोहम्मद शाहिद और डॉक्टर यूनुस से इलाज कराया था। इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उसे मऊ स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने लगाया जाम - - 
महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि मोहम्मद शाहिद और यूनुस ने गलत इलाज किया, जिससे महिला की जान गई। 
पुलिस का बयान --
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया, "परिजनों ने आक्रोश में जाम लगाया था। उन्हें समझा-बुझाकर सड़क के किनारे कर दिया गया है। हाईवे पर जाम नहीं है, यातायात चल रहा है।"
सीएमओ से कराई जाएगी जांच--  
अधिकारी ने कहा, "सीएमओ से जांच कराई जाएगी। जांच में देखा जाएगा कि डॉक्टर मोहम्मद शाहिद और डॉक्टर यूनुस झोलाछाप हैं या रजिस्टर्ड प्रैक्टिशनर। जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी।"
पुलिस की अपील- - -
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हमेशा रजिस्टर्ड और क्वालिफाइड डॉक्टर से ही इलाज कराएं। झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने के दुष्परिणाम सामने आते रहते हैं। सीएमओ भी अपनी टीम के माध्यम से ऐसे डॉक्टरों पर नजर रखते हैं।
फिलहाल परिजन मान गए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।