मंगलवार, 23 जून 2026

मऊ : तेजरफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,चालक जख्म।।||Mau: A speeding trailer lost control and overturned, injuring the driver.||

शेयर करें:
मऊ : 
तेजरफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,चालक जख्म।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के हादसा  मानोपुर ग्राम सभा फोरलैन के पास मंगलवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही कोपागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कराई, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।