लखनऊ :
चोरी की बाइक संग दो युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस ने चोरी की बाइक संग दो युवको को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। चोरी की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल चोरी की है ।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार दर्शनलाल निवासी न्यू सैनिक होम सोसाइटी कल्ली पश्चिम पीजीआई लखनऊ ने लिखित तहरीरी सूचना देते हुए दिनांक 19/06/2026 को कल्ली पश्चिम बाजार से अज्ञात ने बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। तथा आज दिनांक 23.06.2026 को साप्ताहिक बाजार में चोरी की गयी बाइक व अभियुक्त की तलाश मे क्षेत्र मे मामूर थे तभी मुखबिर खास की सूचना पर ओमेक्स अंडरपास से 01 अदद मोटर साइकिल के साथ 02 शातिर अभियुक्तो 01-सुजीत पुत्र नरेश उम्र करीब 20 वर्ष 02-अखिलेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढौत्तरी की गयी। अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार युवक चोरी करने के अभ्यस्त है, जिनका नाम 1. सुजीत पुत्र नरेश उम्र 20 वर्ष निवासी कनकहा, थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ । (व्यवसाय- मजदूरी)
2. अखिलेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी कनकहा, थाना निगोहा लखनऊ का रहने वाला है और मजदूरी करता है। इनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।
