मऊ :
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में मोहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार को शहर के मुंशीपुरा स्थित सेल टैक्स रोड से अकीदतमंदों ने बड़े ही गमगीन माहौल में आलम और दुल्दुल का जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया। मातमी धुनों और नौहाखानी के बीच अकीदतमंदों ने करबला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया। आलम और दुल्दुल के साथ निकले जुलूस में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में गम और अकीदत का माहौल देखने को मिला। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।
मोहर्रम के अवसर पर निकला यह जुलूस करबला की महान कुर्बानी, सत्य, इंसाफ और मानवता के संदेश को याद दिलाता रहा।
