सोमवार, 8 जून 2026

मऊ : कड़ी धूप,भीषण गर्मी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब, घंटों लाइन में खड़े रहे परीक्षार्थी।||Mau: In the scorching sun, in the scorching heat, the influx of youth gathered for the police recruitment examination, the candidates stood in the line for hours.||

शेयर करें:
मऊ : 
कड़ी धूप,भीषण गर्मी में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब, घंटों लाइन में खड़े रहे परीक्षार्थी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप और उमस के बावजूद युवा अपने निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का सत्यापन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन जनपद मऊ के कुल 19 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल सम्पन हुयी । इस दौरान परीक्षा के प्रथम पाली में कुल  8256 अभ्यर्थियो में से 6592 अभ्यर्थी उपस्थित व 1664 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।  तथा द्वितीय पाली में कुल  8256 अभ्यर्थियों में से 6704 अभ्यर्थी उपस्थित व 1552 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिलाधिकारी आनंद  वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया गया।
कड़ी धूप के बावजूद अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि वे अपने भविष्य को संवारने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा को लेकर काफी आशान्वित हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।