शुक्रवार, 12 जून 2026

मऊ : पुलिस लाइन मऊ में अंतरजनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।||Mau: The grand inter-district Varanasi Zone Volleyball Competition was held at the Police Line, Mau.||

शेयर करें:
मऊ : 
पुलिस लाइन मऊ में अंतरजनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के कुशल नेतृत्व में आज पुलिस लाइन मऊ में अंतरजनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, आपसी समन्वय, शारीरिक दक्षता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उन्हें शुभकामनाएं देकर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद पुलिस बल के जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों के माध्यम से शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है, जो पुलिस कार्यों के निर्वहन में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।
इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही,आजमगढ, सोनभद्र जनपदों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों द्वारा रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
प्रतियोगिता के दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय, फुर्ती एवं खेल प्रतिभा का परिचय दिया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक एवं आकर्षक बन गई।
पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिस बल में आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
उद्घाटन मैच जनपद -चंदौली व जनपद -मिर्जापुर के मध्य खेला गया  जनपद- मिर्जापुर ने जनपद- चंदौली को 25-07,25-07 से पराजित किया
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मऊ, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, विभिन्न जनपदों से आए टीम प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।