मंगलवार, 23 जून 2026

मऊ : कोचिंग अग्निकांड के बाद घोसी में जागा प्रशासन,फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच।||Mau: After the coaching centre fire, the administration in Ghosi woke up and conducted a thorough inspection of fire safety standards.||

शेयर करें:
मऊ : 
कोचिंग अग्निकांड के बाद घोसी में जागा प्रशासन,फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ घोसी में  लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से सबक लेते हुए घोसी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री और शासन के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, घोसी तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी (अग्निशमन) मानकों की सघन जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है।

घोसी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार सिंह घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने नगर के विभिन्न मॉल, अस्पतालों, होटलों, कोचिंग सेंटरों और घनी आबादी वाले बाजारों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सुरक्षा उपकरणों की जमीनी हकीकत को परखा।
● जांच के दौरान इन क्या प्रतिष्ठानों में फायर एक्स्टिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) चालू हालत में हैं या एक्सपायर हो चुके हैं?
● निकास मार्ग (Emergency Exits)आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के रास्ते खुले हैं या वहां अतिक्रमण है?
 ◆क्या बड़े व्यावसायिक भवनों के पास अग्निशमन विभाग का वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र है?
●परिसर में स्थापित फायर हाइड्रेंट और पानी के टैंक क्रियाशील हैं या नहीं।सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ की घटना बेहद दुखद है, उससे सबक लेते हुए घोसी में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिन जगहों पर कमियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। सुधार न होने पर सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार सिंह, एसडीएम (घोसी)
प्रशासन की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और अवैध रूप से मानक ताक पर रखकर बहुमंजिला इमारतें चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर खामियां मिलने पर प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है और एक निश्चित समय सीमा के भीतर सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि को रोका जा सके।