लखनऊ :
अलीगंज कोचिंग के बाद ठाकुरगंज डिग्री कालेज में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र कोचिंग सेण्टर में हुए भीषण अग्निकांड के 24 बाद मंगलवार दोपहर ठाकुरगंज इलाके के मसहूर डिग्री कालेज मे भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई । कमरे से तेज लपटें और धुआं उठता देख स्कूल परिसर और आस-पास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कालेज का काफी नुकसान हो गया।फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।
कालेज अग्निकांड का पूरा इलाका लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA के प्रवर्तन ज़ोन-7 के अंतर्गत आता है। हाल ही में अलीगंज में हुई बड़ी त्रासदी के बाद प्रशासन बेहद संवेदनशील है और घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ स्थिति को काबू में करने का प्रयास कर रहा है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद ठाकुरगंज क्षेत्र शेरपुर इलाके मे स्थित इरम डिग्री कॉलेज में आग लगने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रिंग रोड वीरेन्द्र सिंह मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ की गई।
मौके पर पहुंचकर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि कॉलेज परिसर के एक कमरे में आग लगी थी। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की 02 गाड़ियों एवं पुलिस बल के संयुक्त प्रयास से आग पर त्वरित रूप से काबू पा लिया गया। आग को पूर्णतः बुझा दिया गया है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
प्रथम दृष्टया एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस एवं फायर विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है तथा आवश्यक जांच की जा रही है।
