लखनऊ :
पॉक्सो एक्ट के अभियोग में नामजद आरोपी को हिरासत में लिया गया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही।
पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 240/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार पीडिता की मां ने आरोप लगाया गया कि उसकी लगभग 10 वर्षीय पुत्री को वसीम पुत्र स्वर्गीय हसन अली करेला मिस्त्री मूल निवासी नटखेड़वा घोसियाना, तेलीबाग, थाना पीजीआई लखनऊ जो वर्तमान में अपनी ससुराल ग्राम पुरनपुर, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ में रह रहा था। द्वारा बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ अनैतिक एवं आपत्तिजनक कृत्य कर लैंगिक शोषण का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त वसीम उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हसन अली करेला मिस्त्री को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
प्रकरण में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण, अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है।मामले की विवेचना नियमानुसार की जा रही है।साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
