क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी से आहत लोगों ने आशियाना थाने मे दी तहरीर।
दो टूक : सोशल मीडिया पर क्षत्रिय समाज के विरुद्ध प्रसारित एक आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में शनिवार को शुभम सिंह गौर (अधिवक्ता), प्रशांत दीक्षित, रमित सिंह , सुनील मालवीय एवं अन्य समाजजनों ने थाना आशियाना में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वीडियो में प्रयुक्त अभद्र एवं अपमानजनक भाषा पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार की सामग्री सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है, इसलिए मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है। पुलिस प्रशासन ने जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
