शनिवार, 13 जून 2026

लखनऊ : परदेशी युवक का पेड़ से लकटता मिला शव,प्रथम दृष्टया प्रेम रोग का मामला।Lucknow: The body of a foreign youth was found hanging from a tree, prima facie it appears to be a case of love affair.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
परदेशी युवक का पेड़ से लकटता मिला शव,प्रथम दृष्टया प्रेम रोग का मामला।
●जेब मे दो लाइन का सुसाइट नोट लिखकर,झुल गया फांसी के फंदे पर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव में शनिवार सुबह एक परदेशी युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को उतार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुट गई।वहीं पेड़ के नीचे रखे बैग मे मोबाइल ,आधार कार्ड व अन्य कागजात से शव की शिनाख्त हुई और पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।। शव के पास 2 लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा मिला है। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया एकतरफा प्यार में आत्महत्या मान रही है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह थाना निगोहां इलाके के ब्रह्मदासपुर गॉव रेलवे पटरी के किनारे पेड़़ से लटकता हुआ शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। सूचना पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जुटी भीड़ शव की शिनाख्त कराई पता चला युवक ब्रह्मदासपुर गॉव का नहीं 
है।शव के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त की पहचान बदायूं जिले के बिल्सी थानाक्षेत्र के ग्राम हरगनपुर, पोस्ट सिरासौल के राजेश के बेटे अमन (20) के रूप में हुई है। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।और जांच पड़ताल मे जुट गई है। युवक के सुसाइड नोट से प्रथम दृष्टया एअ तरफा प्यार का मामला लग रहा है।
मृतक के पिता राजेश ने बताया कि अमन हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे उनकी बेटे से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान अमन परेशान लग रहा था। पिता ने उसे घर आने के लिए कहा था, लेकिन अमन ने आने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना मिली।
पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना निगोहाक्षेत्र मे शव मिलने सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर लगभग 19 वर्षीय एक युवक पेड़ की डाल से गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस द्वारा आसपास मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ कर मृतक की पहचान एवं घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। मृतक के पास से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अमन पुत्र राजेश, निवासी ग्राम हरगनपुर, पोस्ट सिरासौल, थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। तत्पश्चात आधार कार्ड पर उपलब्ध विवरण के माध्यम से मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर घटना की सूचना दे दी गई।
प्रारम्भिक जानकारी में ज्ञात हुआ है कि मृतक पूर्व में रोहतक, हरियाणा में कार्य करता था। पुलिस द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण हेतु फील्ड यूनिट को भी सूचित किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा, पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मृत्यु के कारणों का स्पष्ट निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।