गुरुवार, 11 जून 2026

लखनऊ :खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक।।||Lucknow:Farmers were made aware under the Save the Farms campaign.||

शेयर करें:
लखनऊ :
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के विकासखंड- मलिहाबाद क्षेत्र खड़ौहां गॉव में गुरुवार को खेत बचाओ अभियान 2026 प्रथम पाली में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन द्वारा किया गया खेत बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी के अंतर्गत कृषको को मिट्टी का नमूना लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराने,फसलों में उर्वरक एवं कीटनाशी रसायनों का सीमित व सही अनुपात में प्रयोग एवं खेतों में अधिक से अधिक हरी खाद एवं जीवांश खाद , वर्मी कंपोस्ट तथा जीवामृत, घनजीवामृत, दशपरणीय अर्क ,वीजामृत बनाने की विधि एवं प्रयोग के बारे में कृषि सलाहकार सुरेश कुमार राजपूत द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेंद्र सिंह द्वारा किसानों को बताया गया कि जिन किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करवा ले अन्यथा भविष्य में बीज और उर्वरक की समस्या हो सकती है साथ ही राजकीय कृषि बीज भंडार मलिहाबाद में खरीफ फसल हेतु बीजों की उपलब्धता, अनुदान एवं प्रजातिवार उत्पादन एवं उत्पादकता के बारे में तथा संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय पाली शाम 3:00 से 6:00 बजे तक ग्राम-भतुइया मलिहाबाद में खेत बचाओ अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद रफीक के द्वारा की गई।के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ) के डॉ अखिलेश कुमार दुबे वरिष्ठ वैज्ञानिक के द्वारा आम के बागों का कैसे प्रबंधन करें ताकि कम लागत में अधिक लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। डॉ आशुतोष कुमार मल्ल प्रधान वैज्ञानिक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के द्वारा फलदार पौधों में कीट,रोग/बीमारी की पहचान एवं रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पुराने एवं नए बागों के रखरखाव के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में विकासखंड मलिहाबाद के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मानवेंद्र सिंह,ए टी एम वैभव श्रीवास्तव, एवं विमल सिंह तथा प्रगतिशील कृषकों में श्री चंद्रपाल रामपाल, मोहम्मद अफताब के अतिरिक्त दोनों कार्यक्रमों में कुल 242 महिला/पुरुष कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अंत में श्री मानवेंद्र कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी(कृषि)द्वारा आए हुए समस्त अधिकारियों एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।