सोमवार, 29 जून 2026

लखनऊ :जमीनी विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष,नौ घायल।||Lucknow:Bloody clash between two parties over land dispute, nine injured.||

शेयर करें:
लखनऊ :
जमीनी विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष,नौ घायल।
दो टूक : लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के रंजीतखेड़ा गांव में बीते शनिवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर टिंकू का विपक्षी हरीराम से विवाद हो गया जिसके बाद दोनो पक्षो के दर्जन भर के करीब लोग लाठी डंडे व कुल्हाड़ी लेकर आमने सामने आ गये ओर जमकर मारपीट हुयी।जिसमें एक पक्ष के हरीराम व उसका बेटा लवकुश व बेटिया सुमन,रमन,चमन व दूसरे पक्ष के पवन कुमार,श्रवण कुमार,टिंकू व बहन गुड़िया घायल हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दोनो‌ पक्षो के द्वारा दी गयी तहरीर पर मारपीट,बलवा समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।