लखनऊ :
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ कू मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार कर ही बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला का शिनाख्त नही हो सकी।
विस्तार :
मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह प्लेटफार्म नम्बर एक पर खड़ी ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार कर रही 60वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला अचानक से रेलवे ट्रैक नम्बर दो पर आयी ट्रेन की चपेट में आ गयी ओर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।स्टेशन अधीक्षक से सूचना पाकर जीआरपी उपनिरीक्षक सुशील कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगो को मौके पर बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही।जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने मृतक बुजुर्ग महिला के शव का पचंनामा भरकर पहचान के लिये पोस्टमार्टम हाउस की मर्चरी में रखवा दिया है।उपनिरीक्षक सुशील कुमार यादव ने बताया मृतक बुजुर्ग महिला के शव की पहचान के लिये सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है।मृतका की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कराकर पहचान की कोशिश की जा रही है।
