शनिवार, 13 जून 2026

लखनऊ : ज्येष्ठ माह के छठवें शनिवार बरवलिया व सिसेंडी में भंडारों का हुआ आयोजन।|Lucknow: On the sixth Saturday of the month of Jyeshtha, food distribution was organized in Barwalia and Sisendi.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ज्येष्ठ माह के छठवें शनिवार बरवलिया व सिसेंडी में भंडारों का हुआ आयोजन।
दो टूक : मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र मे आयोजित भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी।
विस्तार :
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र ज्येष्ठ माह के छठवें शनिवार को निगोहां क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में धार्मिक आस्था का उत्साह देखने को मिला। निगोहां क्षेत्र के बरवलिया गांव स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पूर्व प्रधान उमेश बाजपेयी एवं उनके पुत्र अभय बाजपेयी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी तथा शर्बत के प्रसाद का वितरण किया गया।भंडारे में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, स्थानीय विधायक के पुत्र शुभम रावत,ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, समाजसेवी वीरेन्द्र शुक्ला 'सोनू', प्रधान अभय दीक्षित,अभिषेक शुक्ला समेत क्षेत्र के अनेक संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सराहना की।वहीं, सिसेंडी कस्बे में पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल 'राजू' एवं उनके भाई राकेश जायसवाल की ओर से सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों और राहगीरों को पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे में स्थानीय विधायक के पुत्र शुभम रावत, वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र तिवारी, दिलीप मिश्रा,सोनू शुक्ला भाजपा नेता अंकुर अवस्थी, पूर्व मंडल महामंत्री अजनी शुक्ला, राकेश जायसवाल, बब्लू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।