शनिवार, 13 जून 2026

लखनऊ : मुर्गा चोरी के आरोप में दबंग ने मजदूर की पीटाई कर किया लहूलुहान,रिपोर्ट दर्ज।|Lucknow: A man accused of stealing a chicken and beating a laborer to a pulp; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मुर्गा चोरी के आरोप में दबंग ने मजदूर की पीटाई कर किया लहूलुहान,रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के करनपुर गांव के एक गरीब मजदूर पर मुर्गा चोरी का आरोप लगा दबंग बाईयों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर भाग गए। पीडित मजदूर ने घटना की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस से किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाईयों की तलाश शुरु कर दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को थाना निगोहां क्षेत्र करनपुर निवासी मजदूर रामानंद ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते शुक्रवार की रात गांव के रहने वाले प्रदीप व उसके भाई दुर्गेश ने उस पर मुर्गा चोरी करने का आरोप लगाते हुये लाठी डंडो से उसकी जमकर पिटाई कर लहूलूहान कर दिया ओर मरणासन्न होने पर आरोपी सगे भाई मौके से भाग निकले। शनिवार की सुबह होश आने पर आसपास के लोगों की मदद से निगोहां थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।जिसके बाद पुलिस घायल मजदूर को इलाज के लिये अस्पताल भेजा।उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया पीड़ित मजदूर के द्वारा दी गयी तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।