लखनऊ :
पति से विवाद के बाद पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र के बिंदौवा गांव के पास पति से झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार निगोहां क्षेत्र के अहमदपुर खालसा गांव में मजदूर अजय कुमार अपनी पत्नी कंचन(30वर्ष) व दो बेटियों अंशिका व रानी के साथ रहता था।ग्रामीणो ने बताया अजय कुमार अत्यधिक शराब पीने का आदी था जिसको लेकर आये दिन पत्नी से उसका झगड़ा होता था,बीते बुद्ववार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद गुरूवार को सास-ससुर आकर दोनो को समझा बुझाकर चले गये थे,जिसके बाद नाराज पत्नी कंचन ने देर शाम आईटीआई कालेज के पीछे से गुजरे रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणो की सूचना के बाद मोहनलालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।
