शनिवार, 27 जून 2026

लखनऊ :मोहनलालगंज व निगोहां क्षेत्र में गमगीन माहौल में निकला ताजियें का जुलूस, ताजियें के जुलूस में रहे सुरक्षा के रहे कड़े इन्तजाम।।||Lucknow:A procession of taziyas (taziyas) was held in a somber atmosphere in the Mohanlalganj and Nigohan areas, with tight security arrangements in place.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मोहनलालगंज व निगोहां क्षेत्र में गमगीन माहौल में निकला ताजियें का जुलूस, ताजियें के जुलूस में रहे सुरक्षा के रहे कड़े इन्तजाम।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज व निगोहां क्षेत्र में शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में ताजिये का जुलूस निकाला गया।जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के हुसैनी सौगवारों ने मातम मनाया और इमाम हुसैन की शहादत का मकसद बयान किया।इस मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ यज़ीदी फौज के साथ लड़ते हुए हक व इंसाफ के लिए शहादत दे दी थी।कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मोहनलालगंज व निगोहां में बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने ताजिये जुलूस निकाल कर अपने गम का इजहार किया।मोहनलालगंज कस्बा व मऊ गांव से निकाला गया जुलूस मोहनलालगंज कस्बा होते हुये निशा ढाबे के पास पहुंचा,जहां ताजियों को एकत्रित करने के बाद दफन किया गया।इस दौरान एसीपी आर.के.सिंह व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर जुलूस को सकुशल निपटाया।निगोहां गांव में भी ताजिये का जुलूस निकाला गया।दोनो ही जगह जुलूस के दौरान हुसैन की याद में बच्चे से लेकर बड़े सभी सौंगवारों ने मातम मनाया। इस दौरान मातमी जुलूस में सौंगवारों ने हैरत भरे करतब भी दिखाए।किसी ने शरीर पर बिजली की रॉड को तोड़कर खुद को चोट पहुंचाई।देर शाम ताजियों को दफन किया गया।यहा थाना प्रभारी  अनुज कुमार तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मुश्तैद रहे।सिसेंडी,कनकहा,मीरानपुर,
मदारीखेड़ा,उतरावां,डीहा,कांटा,
मीरखनगर में भी ताजिये का जूलूस निकला गया।देर शाम सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से ताजियो को दफन किया गया।जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।