शुक्रवार, 19 जून 2026

लखनऊ :ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,मृतक घर का था एकलौता चिराग,मचा कोहराम।||Lucknow:A driver committed suicide by hanging himself; the deceased was the only earning member of the family, causing an uproar.||

शेयर करें:
लखनऊ :
ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,मृतक घर का था एकलौता चिराग,मचा कोहराम।
●पत्नी से परेशान चालक ने मौत का चुना रास्ता।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र विकास नगर कल्ली पश्चिम
में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हु पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और फांसी लगाने के कारणों की छानबीन शुरु कर दी। परिजनों के अनुसार मृतक ने अपनी को फांसी लगाने की मैसेज भेजकर सूचना दी थी।मृतक घर का एकलौता चिराग था। मौत की खबर से परिजनों मे कोहराम मच गया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार शुक्रवार थाना पीजीआई क्षेत्र विकास नगर कल्ली पश्चिम में एक चालक ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर जांच पड़ताल शुरु की। मृतक 28 वर्षीय शिव कुमार ड्राइवर था प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिव कुमार का अपनी पत्नी गायत्री से करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। शिव कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। वह अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक, मृतक शिवकुमार ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन अनीता को एक मैसेज भेजा था जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी थी। मैसेज मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक शिवकुमार एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। परिजनों के अनुसार उसने हाल ही में अपना पुराना मकान बेच दिया था और करीब एक महीने बाद उसे खाली करना था। वह सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में अपना नया मकान भी बनवा रहा था और जल्द ही वहां शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। 
पुलिस के अनुसार मृतक का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।मोबाइल फोन और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।